गर्भपात के बाद मैं अपने ओवुलेशन पीरियड को कैसे जान सकती हूं?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 14:10

ब्लीडिंग गर्भपात होने के बाद का लक्षण है। आमतौर पर गर्भपात होने के बाद लगभग दो हफ्ते तक ब्लीडिंग होना सामान्य बात है। सर्जिकल अबॉर्शन में ब्लीडिंग कम होती है, लेकिन दवाओं से किए एबॉर्शन में लगभग 9 दिनों तक ब्लीडिंग होती है। हालाँकि, कुछ मामलों में ब्लीडिंग ज्यादा-कम भी हो सकती है।

डॉक्टर का कहना है की गर्भपात के एक हफ्ता के बाद ही महिला का शरीर ओव्युलेट करने के लिए तैयार हो जाता है जिसके कारण इस दौरान संबंध बनाने पर गर्भधारण की संभावना होती है लेकिन इससे महिला के शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

गर्भपात के दो सप्ताह बाद आप डिंबोत्सर्जन कर सकती हैं और गर्भवती हो सकती हैं। एक बार जब आप गर्भपात के बाद गर्भावस्था के लिए भावनात्मक और शारीरिक रूप से तैयार महसूस करती हैं, तो मार्गदर्शन के लिए अपने स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से पूछें। एक गर्भपात के बाद, गर्भ धारण करने के लिए प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info